Chandauli : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

चंदौली : जिले के धीना थाना क्षेत्र के जमूर्खा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव उसी के घर में लगे पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतिका इंदु (23) के परिजनों की माने तो दोपहर में फोन पर उससे बात हुई थी। उसके थोड़ी देर बाद सूचना आई की इंदु ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी है। वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
ये है पूरा मामला :
दरअसल, धीना थाना क्षेत्र के जमूर्खा गाँव निवासी जितेंद्र राम की शादी 15 जून 2021 को सकलडीहा थाना क्षेत्र के अपने गांव निवासिनी इंदु के साथ हुई थी। जिसके बाद इंदु अपने पति के साथ अपने ससुराल जमूर्खा रहती थी। गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे अपने घर के पंखे में गमछे से बने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इंदु केशव फंदे से लटकता देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और आनन-फानन में इंदु को फंदे से उतार कर नजदीकी निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सक ने हिंदू को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप :
इंदु की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों के होश उड़ गए। सभी लोग तत्काल इंदु के ससुराल पहुँचे। इंदु के मायके वालों की माने तो दोपहर में इंदु की उन लोगों से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान इंदु ने अपने घर मे हुए झगड़े के बारे बताया था। इंदु ने यह भी बताया था कि उनका जेठ फावड़ा लेकर उसे मारने के लिए दौड़ाया था। लोगों के बीच बचाव के बाद उसकी जान बची। इसी बीच कुछ देर बाद ही फोन आया कि इंदु ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने दहेज हत्या को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है और न्याय संगत कार्यवाई की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी :
वहीं इस पूरे मामले को गंभीरता से देखते हुए धीना थाना प्रभारी विपिन सिंह ने मौके पर पहुँच कर मुवायना किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्वयं पहुँचकर जाँच पड़ताल की है। इसके साथ ही मृतिका के परिजनों के दिए गए आवेदन के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।