Chandauli : लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव संपन्न, अभिषेक कुमार बने अध्यक्ष

चंदौली। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकों में काफी जोश देखने को मिला। इसके साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और पीएससी मौजूद रही।

लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में कुल मतदाता 3399 थें। जिनमें से छात्र मतदाता 2140 और छात्रा मतदाता 1259 थें। जिसमें कुल 1582 (46.54%) मतदान पढ़े जिनमें छात्र 104 6 और छात्रा 536 मतदान शामिल है।

विजेता :

मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार ने 1029 पाकर जीत दर्ज की। वही उनके प्रतिद्वंदी अजय यादव को 540 वोट ही मिले। जबकि नोटा शून्य और अवैध मत 13 पाए गए।

वहीं उपाध्यक्ष की बात करें तो श्रीकांत सिंह चौहान ने 829 मत पाकर अपनी जीत दर्ज की। वही उनके प्रतिद्वंदी अमित यादव को 727 मत मिले। वही नोटा पर 10 वोट पड़े हैं और अवैध मत 16 पाए गए।

इसके अलावा महामंत्री पद के लिए कमलेश यादव ने 910 वोट पाकर अपनी जीत दर्ज की। वही उनके प्रतिद्वंदी विशाल यादव ने 625 वोट हासिल किए। नोटा पर 23 वोट पड़े वहीं अवैध वोट 24 पाए गए।

पुस्तकालय मंत्री पद के लिए द्वारिका नाथ यादव ने 906 मत पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी सुजीत कुमार को 632 वोट पाकर ही संतोष करना पड़ा। वही नोटा पर 20 वोट पड़े अवैध 24 वोट पाए गए।

संकाय प्रतिनिधि (कला संकाय) पद के लिए पाँच उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। जिसमें अभिषेक यादव ने 676 मत पाकर जीत दर्ज की। वही प्रतिद्वंदी के रूप में अरुण कुमार ने 201 मतों से संतोष किया। आशीष कुमार को 168 वोट मिले। उपेंद्र कुमार को 60 और अंगद चौहान ने 80 वोट पाया। नोटा पर 30 मत पड़े और अवैध मत 65 पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *