Chandauli : रिहायशी इलाके में दिखा विशालकाय अजगर, लोगों में हड़कंप

चंदौली : रिहायशी इलाके में अचानक विशालकाय अजगर देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक लोग इस सोच में पड़े रहे की इतना बड़ा अजगर अचानक रिहायशी इलाके में आया कहां से ? लगभग 10 फीट बड़े अजगर को दे लोगों में भय का माहौल व्याप्त था, बाद में किसी प्रकार हिम्मत उठाकर लोगों ने उसे कब्जे में किया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने राहत भरी था।
ये है पूरा मामला :
पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया। जिससे पानी में रहने वाले खतरनाक जीव रिहायशी इलाकों में भी पहुँच गए। कुछ ऐसा ही मामला रविवार को चंदौली जिले के चकिया नगर पंचायत क्षेत्र का बताया गया। जहां विभूति नगर मछली मंडी के समीप लगभग 10 फीट बड़ा अजगर देखकर नगर वासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी प्रकार अजगर को जाल में कैद किया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में ले लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।
लोगों में भय का माहौल व्याप्त :
नगर के बीच अचानक इतने बड़े अजगर को देश के स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। वहीं कुछ लोगों की माने तो उन्हें यह भी डर है, कि कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी प्रकार का कोई अन्य जीव भी रिहायशी इलाके में आया हो और लोगों की नजरों से बचा हुआ। अगर ऐसा हुआ तो बेहद खतरनाक है। यह चर्चा लोगों के बीच गूंजती रही। हालांकि अजगर वन विभाग द्वारा ले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।