Chandauli : पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह पहुँचें मनराजपुर, पीड़ित से ली मामले की जानकारी

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह मनराजपुर पहुँच कर पीड़ित परिवार से मिले। इसके साथ ही उन्होंने कन्हैया यादव से मामले की जानकारी ली। कहा कि पुलिस की ज्यादती से युवती की मौत हुई है।

चंदौली। जिले के मनराजपुर कांड के बाद समाजवादी पार्टी सत्ता और शासन पर लगातार हमलावर है। इसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पीड़ित परिवार से मिलने आने वाले हैं। इसके पूर्व शनिवार को पूर्व मंत्री व सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह मनराजपुर पहुँच कर कन्हैया यादव मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा की घटना में पुलिस की ज्यादती के कारण बेटी की मौत हुई है। जिसके बाद पुलिस अब अपने बचाव में जुटी है। कन्हैया यादव पर गुंडा एक्ट लगा कर गरीब परिवार पर अत्याचार किया गया। लड़की के हत्यारो के ख़िलाफ़ हत्या का मुक़दमा दर्ज होने तक सपा के लोग आराम से नहीं बैठेंगे। बार्डर पर शराब तस्करी, पशु तस्करी तथा जीएसटी की चोरी हो रही है। लेकिन छोटा धंधा कर जीविकोपार्जन करने वाले को जिलाबदर कर दिया जा रहे है। विधायक प्रभु नरायण यादव ने कहा की इस मामले में पूरी सपा पार्टी कन्हैया यादव के परिवार के साथ है। कन्हैया यादव को फँसाने के साथ तमाम षड्यंत्र किये जा रहे है। नौ मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आ रहे हैं। पार्टी उसके बाद अपनी रणनीति तय करेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान राम दुलार यादव, संतोष यादव,चकरु यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *