Chandauli : मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ्य होने के लिए सपा समर्थकों ने किया हवन-पूजन

चंदौली : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) सेहत बिगड़ने के बाद उनके समर्थकों में उदासी छा गई है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से चेयरमैन दावेदारी कर रही आरती यादव ने माँ काली मंदिर में हवन-पूजन कर मुलायम सिंह यादव के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। इस दौरान पूजा कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।
दरअसल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) से ICU में शिफ्ट किया गया है। हालांकि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है।
वहीं मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो जाने से समाजवादी पार्टी एक कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उदासी का माहौल छा गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से चेयरमैन की दावेदारी कर रही चेयरमैन प्रत्याशी आरती यादव ने मंगलवार को मां काली के मंदिर में अपने समर्थकों के साथ हवन पूजन कर मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मंदिर में दर्जनों महिलाएं और पुरुष भी मौजूद रहे जिन्होंने भी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य होने के लिए माँ काली से दुआए की।
आरती यादव बनाती हैं कि मुलायम सिंह यादव राजनीतिक दुनिया में उनके आदर्श हैं। संघर्ष करना और अपने लक्ष्य को पाने के लिए संकल्पित रहना उन्होंने मुलायम सिंह यादव से ही सीखा है। उन्होंने कहा कि मैं नेताजी से बहुत बार मिली तो नहीं हूं। लेकिन उनके राजनीतिक जीवन और सामाजिक जीवन के बारे में हमेशा पढ़ती रहती हूं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि मैं मां की आराधना करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है इसलिए मैंने मां काली की पूजन अर्चन कर जल्द ही नेता जी के स्वस्थ होने की कामना की।