Chandauli : किसानों का आठवें दिन आमरण अनशन जारी, नहीं पहुँचा कोई जिम्मेदार अफसर

चंदौली : सैयदराजा विधान सभा के पूर्वी और उत्तरीय नरवन के डेढ़गांवा गांव में भारतीय किसान मजदूर यूनियन के तत्वाधान में चल रहा धरना शुक्रवार को क्रमिक अनशन आमरण अनशन में तब्दील हो गया है।
जानकारी के अनुसार धरना प्रदर्शन आज आठवे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता रविन्द्र सिंह मुन्ना ने कहा कि यहां के अधिकारी अति संवेदनशील हो गए हैं। किसानों की सुधि लेने वाले जनपद में कोई नहीं रह गया है। यहां पानी के लिए किसान हैरान परेशान है। आज आठवे दिन भी कोई सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं आए।
आमरण अनशन पर बैठे रहे किसानों को सम्बोधित करते है। दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा जिले के भारतीय किसान यूनियन किसानों कि समस्या को लेकर लड़ाई जारी रखा है। किसानों के जितने भी सिंचाई के संसाधन है। सब फेल हो गए है। खेतो में पानी का आभाव है ।आगे कहा कि चन्दौली जिला धान के कटोरे के लिए जाना जाता है। लेकिन अफसोस अधिकारियों के उदासीनता के कारण धान की रोपाई बाधित हो गई है।
ऐसी सूरत में भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्या को देखते हुए यहा तक नहरों के टेल पर के किसानों को पानी नहीं मिलता है। अब तक सत्याग्रह किया गया था, और सत्याग्रह के बाद क्रमिक अनशन फिर आमरण अनशन में तब्दील कर दिया गया है। अब की सरकार के नुमाइंदे नही चेते तो अब आत्मदाह होगा। जनपद के अन्तिम छोर डेढ़गावा गांव के पीपल के वृक्ष के नीचे आठ दिनों से जारी धरना में अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नही आया अब बारी आत्मदाह करने की है। अन्य बिन किसान मर सकता है, तो इससे अच्छा है आत्मदाह करके मरे आगे जो होने वाला है। उसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPpolice | #upgoverment | #thenewstimes | the news times | www.thenewstimes.co