Chandauli : तालाब में डूबने से युवक की मौत, शादी का माहौल मातम में तब्दील

चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर व अमालव गांव के सिवान के तालाब में पैर फिसल जाने से गहरे पानी मे डूब जाने से 19 वर्षीय शिवम यादव की मौत हो गयी। मृतक युवक के पिता मनोज यादव अमावल गांव के प्रधानाध्यापक है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के बडे़ पिता की पुत्री की शादी थी। घर पर आज बारात आने वाला था। हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया है।

चतुर्भुजपुर कस्बा निवासी मनोज यादव प्रधानाध्यापक अमालव के एक पुत्र शिवम यादव और  दो पुत्री नेहा और वर्षा है। घर पर मनोज यादव के बडे़ भाई प्रमोद यादव की बेटी की शादी थी। घर पर सुबह से ही शादी की तैयारी चल रहा था। मनोज यादव का एकलौता पुत्र शिवम सुबह उठने के बाद अमावल व चतुर्भुजपुर गांव के सिवान में टहलने के लिये निकला हुआ था। सिवान में स्थित गहरे तालाब में पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक को डूबता देख आसपास टहलते लोग दौड़ गये। शोर गुल मचाने पर काफी संख्या में लोग जुटकर युवक को बाहर निकाला। कस्बा सहित आसपास के कई प्राइवेट हास्पीटल में ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। चीख पुकार सुनकर लोग मर्माहत हो गये।


#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPpolice | #upgoverment  | #thenewstimes | the news times | www.thenewstimes.co

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *