Chandauli : कांग्रेस नेता अजय राय ने किया डीडीयू नगर चेयरमैन प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

चंदौली : पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के चेयरमैन पद से कांग्रेस उम्मीदवार सविता खारवार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस नेता व प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने किया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रत्याशी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चेयरमैन उम्मीदवार सविता खारवाल के चुनाव कार्यालय पर आए हैं। जिसका आज उद्घाटन किया गया। पूरा कांग्रेस परिवार सविता खारवाल के साथ खड़ा है, और इन्हें जिताने के लिए पूरा प्रयास किया जाए। हमारा प्रत्याशी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगी। जैसे सड़क पानी बिजली के साथ ही हाउस टैक्स का बढ़ाया जाना ये सब मुद्दा है। 2014 हाउस टैक्स की बढ़ोतरी के कारण कई गरीब का मकान जितने का नहीं है उतने का टैक्स पड़ रहा है ऐसे में तो उनका घर ही बिक जाएगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस प्रत्याशी सविता खरवाल को जीताईए। हम लोग मिलकर जो जनता के हित में होगा वह कार्य किया जाएगा।
अजय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबुती से चुनाव लड़ेगी। इसमें कांग्रेस नगर पालिका, नगर महापौर और नगर निगम ज्यादा से ज्यादा मजबूती से लड़ेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद आलम, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, मधु राय, सभासद बृजेश गुप्ता, शाहिद तौशिफ सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।