Chandauli : केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन, बांटी मिठाईयां

डीडीयू नगर। मुग़लसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनो ने कालीमहाल चौराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काँटकर मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसजनो ने प्रियंका के दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी सचिव व ज़िला प्रभारी जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी देश की बुलंद आवाज, महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति दृढ़-संकल्पित व अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली नेत्री है। वहीं ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा प्रियंका गांधी भारतीय युवाओं की मार्गदर्शक, सरल व व्यक्तित्व की धनी बताया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी छात्रों, युवाओं, महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ रही है। आज ज़रूरत है उनके संघर्ष मे हम सबको कंधा से कंधा मिलाकर चलने की। इस मौक़े पर आनंद शुक्ल, अशोक यादव, नवीन पांडेय, डा. जीके पांडेय, हम्मीर शाह जायसवाल, नंदलाल प्रसाद, नरेंद्र तिवारी, मुँ सलमान, शैलेंद्र कुमार, रमेश सिंह रामा आदि लोग थे।


#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #priyankagamdhi | #congress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *