Chandauli : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ली स्थानीय योजनाओं के प्रगति की रिपोर्ट

- रिपोर्ट : पवन
चंदौली : श्रम मंत्री अनिल राजभर ने जिला मुख्यालय स्थित निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व उप जिलाधिकारी सकलडीहा मनोज पाठक के साथ स्थानीय विकास योजनाओं के प्रगति की रिपोर्ट प्राप्त किया। मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा को कस्बा नगर बनाने व विकास कार्यो के साथ कानून व्यवस्था को ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने समय से सभी योजनाओं व परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
सकलडीहा विधानसभा के युवा भाजपा नेता अरविन्द पाण्डेय निरीक्षण भवन पहुंचकर मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात कर सकलडीहा विधानसभा के विकास के लिए मदत की गुहार लगाई। इस दौरान अनिल राजभर ने युवा नेता अरविंद पाण्डेय की समस्याओं के सम्बंधित बातों को ध्यान से सुना और उन सबके निस्तारण व समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय के प्रयास की सराहना करते हुए मंत्री ने उनके प्रयासों में अपना सम्पूर्ण सहयोग देने का अश्वासन दिया।
इस मौके पर अध्यक्ष गंगा सेवा समिति दीपक जायसवाल, बनवारी पाण्डेय, अतुल सिंह, दीनबन्धु राजभर, अरविन्द राजभर, आलोक मिश्रा, श्यामनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPpolice | #upgoverment | #thenewstimes | the news times | #AnilRajbhar #अनिल_राजभर #varanasi | www.thenewstimes.co