Chandauli : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

चंदौली। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद लोगों में पंजाब सरकार के प्रति नाराजगी व्याप्त है। जिसे जाहिर करने के लिए लोग सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। उसी क्रम चंदौली के भाजपा नेता शिव शंकर पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पड़ाव चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका (Burted effigy of the Chief Minister of Punjab)। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की। विदित हो कि पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब में एक रैली में शामिल होने के लिए जाते समय फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा था। जिसके बाद पीएम मोदी उक्त रैली में शामिल नहीं हो सके थें।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में चूक से नाराज भाजपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान चंदौली सांसद प्रतिनिधि मुग़लसराय शिव शंकर पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab Cm Charanjit singh channi) का पुतला भी फूंका। इस दौरान शिव शंकर पटेल ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी करतूत देख देश की जनता समझ चुकी है। यूपी में होने वाली विधानसभा चुनाव में जनता के समर्थन से भाजपा एक बार फिर सरकार बनाकर कांग्रेस को जवाब देगी। इस दौरान मुख्य रूप से संदीप पटेल, मनोज कुमार, अनुराग मौर्या, अजय पटेल, रोशन लाल, विजय गुप्ता, आशीष पटेल, सिनोद पटेल, राम नगीना पटेल, प्रभात नारायण, राजकुमार यादव, रघुवर पटेल, कल्लू पटेल आदि मौजूद रहें।


#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #cmyogiaditynatha | #upcmyogi | #punjabcm | #pmmodi | #cmcharanjitsinghchanni | #pmmodisecurity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *