Chandauli : मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण 9 साल,अजित पाठक के नेतृत्व में आयोजित हुआ किसान मोर्चा के कार्यक्रम

चंदौली : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण साल पूरा होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा का संयुक्त कार्यक्रम किसान मोर्चा के नेतृत्व में सकलडीहा विधानसभा के एक मैरिज लान में किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न मंडलों से आए हुए किसान महिलाएं पिछड़े समाज के लोग दलित समाज के लोगों सहभागी रही। पीएम मोदी ने जो किसानों के लिए कार्य किए हैं, महिलाओं के जीवन को सुधारने के लिए, पिछड़े दलितों वंचितों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए इन 9 सालों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेकों अनेक कार्यक्रम चलाए। जिसका लाभ सभी लोगों मिल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने कहा कि पीएम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में भारतीय जनता पार्टी का जो दूसरा कार्यकाल चल रहा है उसके 4 साल पूर्ण होने पर आज हम यह कह सकते हैं कि आम व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठाने में हर संभव प्रयास करके हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने अपना योगदान दिया है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जैनेंद्र मिश्रा ने अब तक किसानों के हित में जो कार्य किए गए उसके बारे में बताया। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने भी पार्टी की किसानों के हित के लिए जो कार्य किया है उसके बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक ने किया एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सूर्य मुनि तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विधानसभा सकलडीहा के सभी सम्मानित मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा के मंडल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।