Bihar Political Crisis : नीतीश कुमार बनेंगे 8वीं बार सीएम, जाने कितने विधायकों का समर्थन

बिहार डेस्क : बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। जिससे बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है। भाजपा-जदयू गठबंधन टूट गया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल फागु चौहान को अपना स्तीफा दे दिया। इसके साथ ही नई सरकार बनाने नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। जिसमें कुल 164 विधायकों के समर्थन हैं। इसके बाद नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। जहां से नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव और कांग्रेश के नेता भक्त चरण दास मुख्यमंत्री आवास गए। जहाँ बैठक में महागठबंधन ने नीतीश कुमार को नेता चुना।
आठवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश :
महज 45 विधायकों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी सत्ता में बनी रहेगी। इस बार नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन इस बार नीतीश सरकार के सहयोगी दल और उनके आंकड़े बदले हुए होंगे। नीतीश के सहयोगी में विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी राजद वह कांग्रेस के साथ ही जीतन राम मांझी की पार्टी हम और वामदल इस गठबंधन का हिस्सा होंगे।

नीतीश की सरकार को होंगे 163 विधायकों के समर्थन :
नीतीश कुमार की नई सरकार में 163 विधायकों के समर्थन होंगे। जबकि नीतीश कुमार के एनडीए सरकार में 127 विधायकों के समर्थन ही थें। इस सरकार में राजद के 79 विधायकों के साथ ही कांग्रेस के 19 विधायक, वाम दल के 16 विधायक, जीतन राम मांझी की पार्टी हम के चार विधायक शामिल है।
यह बिहार की जनता के साथ धोखा है :
वहीं नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज जो कुछ हुआ वह बिहार की जनता के साथ धोखा है। जिसे बिहार की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेस कॉन्फस के दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे तारकिशोर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन जैसे नेता भी मौजूद रहे।