Bihar Political Crisis : 8वीं बार नीतीश कुमार बने CM, ऐसे हासिल किया ये मुकाम

बिहार डेस्क : सियासत में बड़ा उलटफेर के बीच भाकपा-जदयू का गठबंधन टूटने के बाद बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बन गई। बुधवार की दोपहर दो बजे नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वही उनके तुरंत बाद डिप्टी सीएम पद के लिए तेजस्वी यादव ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद तेजस्वी ने मंच पर ही नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिए।

भाजपा पर हमलावर हुए नीतीश :
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 में आने वाले 2024 में रहेंगे तब ना। हम रहे या ना रहे वह 2024 में नहीं रहेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लिए विपक्ष को एकजुट होने की अपील की। वहीं उन्होंने पीएम पद के सवाल पर कहा मैं इस पद का उम्मीदवार नहीं हूँ।
शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सके लालू :
खराब सेहत के कारण तेजस्वी यादव के पिता व राजद सुप्रीमो लालू यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। लेकिन बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी की माँ राबड़ी देवी शामिल हुई। शपथ ग्रहण समारोह के पहले नीतीश कुमार ने लालू यादव से फोन पर वार्ता कर बिहार में चल रही सियासी हालात की जानकारी दी।
नीतीश कुमार :
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 में बिहार के बख्तियारपुर जनपद में हुआ था। उन्होंने बिहार अभियांत्रिकी महाविद्यालय (अब राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान पटना के नाम से जाना जाता है) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। 1977 से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले नीतीश कुमार पहली बार 1985 में बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। धीरे-धीरे राजनीतिक नीतीश कुमार का बढ़ता गया। वर्ष 1989 नीतीश के राजनीतिक करियर के लिए बेहद खास था। इस वर्ष 9वीं लोकसभा के लिए नीतीश चुने गए।
- वर्ष 1990 में वह पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाए गए। उन्हें अप्रैल से नवंबर तक कृषि एवं सहकारी विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली।
- वर्ष 1998 में के 12 वीं लोकसभा चुनाव में बी नीतीश कुमार संसद पहुंचे। 1998-99 तक नीतीश कुमार केंद्रीय रेलवे मंत्री भी रहे।
- 1999 में 13वीं लोकसभा के दौरान नीतीश कुमार ने जीत दर्ज की इस वर्ष नीतीश कुमार केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए गए।
- वर्ष 2000 में नीतीश कुमार भाजपा-जदयू गठबंधन में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
- उनका कार्यकाल 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक चला।
- वर्ष 2000 में एक बार फिर नीतीश कुमार ने केंद्रीय कृषि मंत्री का कार्यभार संभाला।
- इसके अलावा वर्ष 2001 में नीतीश कुमार को रेलवे का अतिरिक्त प्रभार भी मिला था।
- 2001 से 2004 तक नीतीश कुमार को रेल मंत्री रहे।
- 2004 में नीतीश चौदहवीं लोकसभा के लिए चुने गए।
- 2005 में भाजपा-जदयू गठबंधन में में दूसरी बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
- 31वें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का यह कार्यकाल 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक चला।
- 25 नवंबर 2010 से 19 मई 2014 तक भाजपा-जदयू गठबंधन में नीतीश कुमार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
- 22 फरवरी 2015 को नीतीश कुमार चौथी बार मुख्यमंत्री बने। जिसका कार्यकाल 19 नवंबर 2015 तक चला।
- 20 नवंबर 2015 मैं नीतीश कुमार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। या कार्यकाल 26 जुलाई 2017 तक चला। इस दौरान जदयू राजद व कांग्रेस का गठबंधन था।
- भाजपा-जदयू गठबंधन में 27 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार छठवीं बार मुख्यमंत्री बने। यह कार्यकाल 24 नवंबर 2020 तक चला।
- नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री 25 नवंबर 2020 को बने। भाजपा-जदयू गठबंधन में यह कार्यकाल 9 अगस्त 2020 तक चला।
- 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार ने फिर एक बार सरकार बनाई और आठवीं बार मुख्यमंत्री बने।