Azamgarh : सड़क हादसा मासूम समेत 4 की मौत, 3 घायल, दो की हालत नाजुक

आजमगढ़ : जनपद आजमगढ़ में आज शाम को भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कार सवार डेढ़ वर्षीय मासूम समेत 3 लोगों की हुई, इसके अलावा एक अन्य बाइक सवार की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा के निकट हाईवे पर आजमगढ़ की तरफ से जौनपुर जा रही अनियंत्रित कार डिवाइडर के बाद पुलिया से टकराकर पलट गई। इसके बाद तेज रफ्तार में कई बार पलटी, वहीं सामने से आ रही बाइक को अर्टिगा कार ने चपेट में ले लिया। बाइक सवार एक की मौत हुई जबकि उस पर सवार एक अन्य जख्मी हो गया। अर्टिका गाड़ी पर सवार लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया गया। बताया गया कि कार में दो महिलाएं दो पुरुष समेत 5 लोग सवार रहे, जिसमें एक डेढ़ वर्षीय बच्चा भी था। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है। बाकी कार में सवार तीनों अन्य की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी के नंबर से शिनाख्त की कोशिश की। जिस पर महेंद्र यादव का नाम आया।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एकरामपुर के निवासी हैं। वहीं बाइक सवार मृतक की शिनाख्त सुशील सरोज निवासी जगदीशपुर थाना बरदह के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी। दोनों गंभीर महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस घटना में पिंटू यादव (22), शिव प्रकाश (30), सुशील कुमार उर्फ बिट्टू (29), मासूम अनोखी (3) कुल 4 की मौत हुई, वहीं 3 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।